अपहरण की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ कर की धुनाई

समस्तीपुर6 अक्तूबर (समस्तीपुर डेस्क) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर रविवार सुबह समस्तीपुर कॉलेज के पास एक नाबालिग किशोरी के अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, किशोरी बंगरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और इन दिनों अपने ननिहाल में रह रही थी। इसी दौरान बोलेरो सवार कुछ युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।


किशोरी के शोर मचाने पर उसका ममेरा भाई मौके पर पहुंचा और बोलेरो से लटक गया। गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाई, जिससे युवक लगभग 200 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। सूचना मिलने पर कन्हैया चौक के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया। दो-तीन युवक मौके से फरार हो गए, जबकि दो बदमाशों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पीटा।
मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। गिरफ्तार युवक पूसा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि एक आरोपी पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2025-26 के लिए बिहार अंडर-19 टीम घोषित, समस्तीपुर के मोहम्मद आलम होंगे कप्तान

नदी में डूबे किशोर का मिला शव, इलाके में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:25 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm