
पूर्णिया, 24 फरवरी (राजेश कुमार झा) अप्रैल महीने में होने वाले बंगाल चुनाव को लेकर बिहार के सीमांचल क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों तक सीमांचल क्षेत्र में दिखाई देंगे.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा 25 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक होने वाला है. जिसमें 25 फरवरी को किशनगंज,26 फर्वयको अररिया एवं 27 फरवरी को पूर्णिया में रहेंगे.

बताते चलें कि अप्रैल महीने में होने वाले बंगाल चुनाव को लेकर बंगाल से सटे बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में काफी हलचल देखी जा रही है.जिसको लेकर बंगाल से सटे बिहार बोर्डर को हाई अलर्ट रखा गया है.ताकि किसी भी तरह की घुसपेठ की बात न हो.बताते चलें कि पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि केंदीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ तीन घंटे की समीक्षा बैठक करेंगे.

