समस्तीपुर, 4 अक्टूबर (निज संवाददाता) रेलवे बोर्ड ने अमहा पिपरा-सहरसा पैसेंजर ट्रेन संख्या 75249/75250 के त्रिवेणीगंज स्टेशन तक विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस कड़ी में 4 अक्टूबर 2025 को सांसद दिलेश्वर कामैत ने त्रिवेणीगंज स्टेशन से विशेष उद्घाटन ट्रेन संख्या 05599को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेलवे मंडल के अधिकारी एवं कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

नियमित सेवा की शुरुआत
5 अक्टूबर 2025 से इस ट्रेन का नियमित संचालन त्रिवेणीगंज-सहरसा के बीच शुरू हो जाएगा। विस्तारित खंड में समय-सारणी निम्नानुसार होगी:
ट्रेन संख्या 75250 (सहरसा-त्रिवेणीगंज पैसेंजर)
सहरसा प्रस्थान: दोपहर 14:05 बजे
अमहा पिपरा आगमन: 16:55, प्रस्थान: 17:00
त्रिवेणीगंज आगमन: 17:30 बजे
ट्रेन संख्या 75249 (त्रिवेणीगंज-सहरसा पैसेंजर)
त्रिवेणीगंज प्रस्थान: सुबह 05:30 बजे
अमहा पिपरा आगमन: 05:55, प्रस्थान: 06:00
सहरसा आगमन: 08:50 बजे

इस ट्रेन में कुल 09 कोच होंगे, जिनमें 07 साधारण द्वितीय श्रेणी और 02 गार्ड सह लगेज ब्रेक-वैन्स (GSLRD) शामिल हैं।
यह ट्रेन विस्तार स्थानीय यात्रियों की सुविधा और आवागमन में सहूलियत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब त्रिवेणीगंज क्षेत्र के लोगों को सहरसा तक बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

