अरार मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कुख्यात चोर शरीफ साईं के घर छापेमारी,अष्टधातु की दो मूर्तियां देसी कट्टा बरामद,मां व पत्नी गिरफ्तार

गोपालगंज, 29 दिसम्बर (निज संवाददाता) जिले में ऐतिहासिक थावे मंदिर चोरी प्रकरण के बाद पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे चोर के घर छापेमारी की।जहां घण्टो चली छापेमारी में अष्टधातु की मूर्ति देसी कट्टा आदि उसके घर से बरामद हुए हैं। छापेमारी नगर थाने के अरार मोड़ के समीप वार्ड संख्या 28 में पुलिस ने किया। जहां कुख्यात चोर शरीफ साईं उर्फ शरीफ आलम के घर से पुलिस ने विधिवत तलाशी लेकर दो अष्टधातु जैसी मूर्तियां, एक देसी कट्टा, बिजली का तार, रेलवे ट्रैक का टुकड़ा सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान स्वर्गीय गुलाब साईं की पत्नी व शरीफ साईं की मां (50) वर्षीय मदीना खातून तथा शरीफ साईं की( 22)वर्षीय पत्नी शब्बा खातून के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर चोर शरीफ साईं उर्फ शरीफ आलम, जो चोरी के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है, अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम अरार गांव स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही तीन युवक पीछे के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन घनी आबादी का लाभ उठाकर वे भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने घर की घेराबंदी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक बंद ट्रंक को खोलने को कहा गया, जिस पर मौके पर मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। बाद में ट्रंक खोलने पर एक देसी कट्टा, अष्टधातु जैसी दो मूर्तियां, मूर्तियों के तीन स्टैंड बरामद किए गए। एक मूर्ति का वजन 3.56 किलोग्राम तथा दूसरी का वजन 3.58 किलोग्राम पाया गया, जबकि तीनों स्टैंड का कुल वजन 2.40 किलोग्राम है। पुलिस मूर्तियों की जांच करा रही है। यदि मूर्तियां अष्टधातु की पाई जाती हैं, तो उनकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।इसके अलावा घर से सिलाई मशीन, सिलाई मशीन का फ्रेम,सिलाई मशीन के पैडल, इंडेन कंपनी का गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, स्टैंड फैन, दो हैंड कटर सहित अन्य चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने स्वीकार किया कि चोरी का सामान शरीफ साईं,चांद साईं व गुड्डन साईं द्वारा घर लाया जाता था, जिसे वे दोनों घर के अंदर व बक्सों में छुपाकर रखती थीं। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें संज्ञेय अपराध में गिरफ्तार किया।इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बगीचा की ओर मस्जिद के पास स्थित बथान में भी चोरी का बिजली तार छिपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची, जहां से बिजली के पोल से उतारा गया करीब 50 मीटर लंबा 11 हजार वोल्ट का नंगा तार बरामद किया गया। अवैध हथियार, अष्टधातु की मूर्तियां, बिजली का तार व अन्य चोरी के सामान की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार महिलाओं तथा फरार तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

More From Author

पछुआ की मार से बेहाल बिहार, हाड़ कंपाने वाली ठंड ने किया जीना दूभर

बम ब्लास्ट की अफवाह से मचा हड़कंप घरों में दुबके लोग अफवाह पर निकले बाहर मिला पटाखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:23 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm