
पूर्णिया, 27 जनवरी (राजेश कुमार झा) आज बैंकों की हड़ताल से जन-जीवन ठप रहा.जमीन की रजिस्ट्री के लिए आए लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा.सबसे अधिक परेशानियां मरीज के परिजनों को झेलनी पड़ी.

बताते चलें कि सप्ताह में 5 दिनों की वर्किंग को लेकर बैंक यूनियन UFBU के आह्वान पर सभी बैंक संगठनों ने एक दिन के हड़ताल पर रहे.यहां तक कि सरकारी एवं प्राइवेट बैंक में भी काम काज पूरी तरह ठप रहा.पंजाब नेशनल बैंक के तकरीबन 100 से अधिक कर्मचारियों ने PNB सर्किल ऑफिस पूर्णिया लाइन बाजार के नीचे अपना प्रदर्शन किया और किसी को भी बैंक के अंदर नहीं जाने दिया.इस मौके पर AIPNBOA के प्रेसिडेंट अमित कुमार,वाइस प्रेसिडेंट दीपक कुमार झा,ज्वाइंट सीक्रेट्री अतुल कुमार, AIPNBEF के स्टेट AGS स्वर्णप्रिया अपने सभी कर्मचारियों के साथ डटे रहे. इस एक दिवसीय हड़ताल का मुख्य मकसद 5 days वर्किंग को लेकर था.जो बैंक संगठनों की बहुत पुरानी मांगें थी.

यूनियन की मानें तो ये मांगे 2022 से ही लागू होनी थी. लेकिन सरकार की लालफीताशाही की वजह से ये आज तक लागू नहीं हो सका.यूनियन ने बिफोरप्रिंट डिजिटल मीडिया को बातचीत में बताया कि सरकार और मैनेजमेंट ये नहीं समझे कि हड़ताल समाप्त हो गया.ये हड़ताल एक चेतावनी है.

