
समस्तीपुर, 30 दिसम्बर (समस्तीपुर डेस्क) दक्षिण पूर्व रेलवे ने आनंद मार्ग धर्म महा सम्मेलन के मद्देनजर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। बोकारो स्टील सिटी और मुरी रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित पुनदाग स्टेशन पर 06 जनवरी, 2026 तक दो एक्सप्रेस ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सुविधा सम्मेलन में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दी गई है। आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस रात 22.05 बजे पुनदाग पहुंचेगी और 22.07 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस सुबह 07.55 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 07.57 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। सम्मेलन दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना।

