उत्तर बिहार में चक्रवाती तूफान का असर,शहर से लेकर गांव तक जलमग्न सड़को पर भरा पानी स्कूल कॉलेज बंद दो की मौत

पटना, 4 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) सूबे कर उत्तर बिहार में आए चक्रवाती तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।पटना से लेकर सीतामढ़ी चंपारण तक लगभग 10 से अधिक जिले ज्यादातर प्रभावित है। लगातार तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघन्टे की रफ्तार से तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में विशालकाय व छोटे-छोटे वृक्ष सड़को पर गिर पड़े हैं। कई इलाके शहरों से लेकर गांव तक जलमग्न हो गए हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है,जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

सदर अस्पताल सीएचसी पीएचसी में पानी लगने के कारण मरीजों के इलाज में भी परेशानी हो रही है। सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है और संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। वही कई इलाकों में पेड़ों के गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। गांवों कस्बों व शहरों तक के घरों में पानी घुस जाने से लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद होने लगी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा है। निचले इलाकों में पानी जमा हो जाने से हालात और भी बिगड़ गए हैं।


प्रभावित जिलों में गोपालगंज, मोतिहारी,बेतिया,सीतामढ़ी व शिवहर आदि जिलों में अत्यधिक बारिश,सिवान,मुजफ्फरपुर,मधुबनी सुपौल,अररिया व किशनगंज अति भारी बर्षा व अन्य शेष जिलों में सिर्फ भारी बर्षा हो रही हैं। इन इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कई जिलों में प्रशासन के अधिकारियों के आवास में तक पानी घुस गया है। राहत व बचाव कार्य को लेकर अधिकारियों ने अभी कुछ देर पहले मीटिंग कर उस पर चर्चा की है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात करने की तैयारी चल रही है ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलमग्न क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वहीं,ग्रामीण इलाकों में भी छोटे बच्चों को घर से बाहर नही जाने की अपील की है। ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके। चक्रवाती तूफान के कारण अगले 24 घंटे तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
-वही अभी दो लोगों की हुई मौत
वही कुचायकोट के सासामुसा में स्थित इब्राहिम हाईस्कूल में ठहरी आईटीबीपी कैंप पर आसमानी बिजली गिरने से बलिवन सागर के निवासी टेंट हाउस में काम कर रहे मजदूर सलीम अंसारी की मौत हो गई है। जिले में विधानसभा चुनाव कराने के लिए पहुंची आईटीबीपी की टीम को सासामुसा में ठहराया गया है। वही भोरे के बड़हरा गांव में अशोक मिश्रा की आकाशीय बिजली से गिरने से मौत हो गई है।

More From Author

नीतीश कुमार से 500 से अधिक नेताओं की मुलाक़ात, जदयू में टिकट की होड़ तेज़

पुनर्गठित ‘‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना‘‘का हुआ भव्य शुभारंभ पीएम व सीएम ने की योजना की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:25 am, Mar 24, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 37% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 23% 4 mph 34% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.02 mm 33% 7 mph 26% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 0% 11 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 19% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1007 mb 0 cm