“ऊपर तक पहुंच” का झांसा देकर ठगी: बेगूसराय में फर्जी लेडी दारोगा गिरफ्तार, वर्दी और नेमप्लेट बरामद

पटना, 03 मार्च (अविनाश कुमार) बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खुद को लेडी दारोगा बताकर लोगों को ठगने वाली महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला लोगों से कहती थी, “मेरी ऊपर तक पहुंच है, आपका काम हो जाएगा। मेरी ड्यूटी फिलहाल कोर्ट में है, आप चिंता नहीं करें।” इसी झांसे में आकर कई लोग उसके जाल में फंसते चले गए।

मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के संत नगर बड़ी एघु का है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान कजोमा कुमारी के रूप में हुई है। हालांकि उसके कमरे से “निशु सिंह” नाम के दो नेमप्लेट और पुलिस की वर्दी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 28 वर्षीय कजोमा ने अब तक छह लोगों से करीब 50 हजार रुपये की ठगी की है। वर्दी के दम पर जमाती थी धौंस पुलिस सूत्रों के मुताबिक कजोमा कुमारी मूल रूप से मटिहानी प्रखंड के खोरमपुर गांव की रहने वाली है।

वह पुलिस की वर्दी पहनकर घर से निकलती थी ताकि किसी को उस पर शक न हो। लोगों को भरोसा दिलाने के लिए वह कोर्ट में ड्यूटी और ऊंची पहुंच की बात कहती थी। पैरवी और केस निपटाने के नाम पर वह मोटी रकम वसूलती थी।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शक से बचने के लिए वह किराए के मकान में रहती थी और कुछ दिनों बाद ठिकाना बदल लेती थी। मकान मालिकों को वह पास के जिले में पोस्टिंग की कहानी सुनाकर कमरा लेती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि उसकी बॉडी लैंग्वेज और बातचीत का तरीका बिल्कुल पुलिस अधिकारी जैसा था, जिससे किसी को संदेह नहीं होता था। ऐसे हुआ भंडाफोड़ सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग उसके घर के बाहर जमा हो गए और पैसे लौटाने की मांग करने लगे। लोगों ने पुलिस आईडी दिखाने को कहा, जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी लेडी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठगी की अन्य संभावित वारदातों की पड़ताल जारी है।

More From Author

होली मिलन बना रणक्षेत्र: रोशन रोही के जाते ही नकटपुरा वॉटर पार्क में चली गोलियां, जम कर हुई पत्थरबाजी, युवक को लगी गोली

पटना में ‘राम खेले होली’ पर झूमे नितिन नवीन, फूलों की बारिश और कुर्ता-फाड़ जश्न से गूंजा बेली रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:09 am, Mar 5, 2026
temperature icon 20°C
Mist
Humidity: 78 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:09 am
Sunset: 5:53 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
21°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 20% 1011 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 3 mph 13% 1010 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 11% 1006 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
26°/33°°C 0 mm 0% 3 mph 15% 1005 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 27% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
18°/20°°C 0 mm 0% 6 mph 30% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
18°/27°°C 0 mm 0% 6 mph 23% 1009 mb 0 cm