समस्तीपुर, 15 सितम्बर (राजेश झा) सोमवार को अनुमंडल सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की तृतीय तिमाही बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल अंतर्गत सभी थानाध्यक्ष, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी (एससी/एसटी), प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी थाना क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए समन्वयपूर्ण कार्यशैली अपनाने की अपील की।

