पूर्णिया:-26 नवंबर (राजेश कुमार झा) पुलिस की मुस्तैदी और चौकसी से गिरफ्तार हुए 6 कुख्यात शातिर लुटेरे. जिनके ऊपर पहले से ही कई तरह के मामले दर्ज है.बताते चलें कि शहर में इन दिनों पुलिस की गश्त काफी बढ़ गई है.जिससे अपराधियों का मनोबल भी कमजोर हुआ है. आमलोगों भी पुलिस की मौजूदगी का एहसास कर रहे है.बताते चलें कि बीते दिन कटिहार मोड़ टी ओ पी की गश्त टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका तो वो पुलिस को देख कर भागने लगा.जिससे पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया

.उसके बाद जब उससे काफी कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के गुलाबबाग मेला ग्राउंड में होने की बात बताई.कटिहार मोड़ टी ओ पी की पुलिस ने सादे लिबास में मेला ग्राउंड जाकर देखा तो एक उजले रंग की कार दिखी.

पुलिस ने उस कार के पास पहुंच कर उसमें बैठे पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.सभी गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि गुलाबबाग में ही लुट की एक बड़ी प्लानिंग थी. जिसमें हमलोगों को बहुत बड़ी रकम हाथ लगने वाली थी. गिरफ्तार सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

