पूर्णिया, 23 सितंबर (राजेश कुमार झा) भाजपा सदर विधायक विजय खेमका की चिट्ठी ने नगर निगम पूर्णिया के वर्तमान नगर आयुक्त कुमार मंगलम की पूरी पोल खोलकर रख दी है.उन्होंने नगर आयुक्त कुमार मंगलम पर भ्रष्टाचार के इतने बड़े गंभीर आरोप लगाए है कि विभाग ने अविलंब चार सदस्यीय टीम गठित कर पूरे मामले की जांच करने के आदेश दे दिए.बताते चलें कि भाजपा सदर विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार पर विधानसभा में प्रश्न उठाए.

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023/24 एवं 2024/25 में GeM पोर्टल एवं अन्य माध्यम के जरिए खरीदी गई नॉन ब्रांडेड बड़ी बड़ी एसंबल मशीन एवं अन्य यंत्र के खरीदगी में भारी अनियमितता,NGO के साथ मिलीभगत कर गलत तरीके सेमानव बल की बहाली, नियम के विरुद्ध कनीय अभियंता की जगह NGO द्वारा आपूर्ति किए गए प्रोजेक्ट मैनेजर,एक कार्यपालक अभियंता,दो सहायक अभियंता एवं 6 कनीय अभियंता के रहते हुए नियम के विरुद्ध LEO-1 से सहायक एवं कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति,सड़कों के एलाटमेंट को दरकिनार कर नियम के विरुद्ध 25 लाख के अंदर प्राकलन बनवाकर ई टेंडर के बजाय बंद कमरे में टेंडर मैनेज करना,शहर के सौंदर्यकरण हेतु नियमों को ताक में रखकर 50 पीस नॉन ब्रांडेड हाई मास्क टावर की खरीदगी जैसे कई गंभीर आरोपों की जांच के लिए विभाग को पत्र लिखा.जिसके एवज में विभाग ने हरेंद्र कुमार उपाध्याय अधीक्षण अभियंता (असैनिक) उड़न दस्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया.इस टीम में मुरलीधर प्रसाद,कार्यपालक अभियंता(असैनिक)प्रभास अभिषेक एवं अखिलेश कुमार दोनों सहायक अभियंता (असैनिक)उड़न दस्ता को शामिल किया गया.उड़न दस्ता टीम की अचानक पूर्णिया नगर निगम पहुंचते ही पूरे नगर निगम में हड़कम मच गया. अचानक उड़न दस्ता टीम के पहुंचने से नगर आयुक्त कुमार मंगलम भी सकते में आ गए.उड़न दस्ता टीम में वर्तमान नगर आयुक्त कुमार मंगलम से लगभग 6 घंटे पूछताछ की. उनके मातहत 5 कर्मचारी से भी गहन पूछताछ की गई. उन्होंने 2023/24 एवं 2024/25 में GeM पोर्टल एवं अन्य श्रोतों से खरीदी गई सभी मामलों की गहन छानबीन की.उड़न दस्ता टीम ने तकरीबन 16 ठेकेदार सहित आपूर्तिकर्ता की भी पूरी जानकारी ली.जांच टीम ने बताया कि अभी हमलोगों ने जांच पूरी नहीं की है.लेकिन पिछले दो सालों में अनियमितता की जांच हो रही है.कई संवेदक एवं आपूर्तिकर्ता भी जांच के दायरे में है.उन्होंने साफ साफ कहा कि ये सभी जांच वर्तमान नगर आयुक्त कुमार मंगलम के कार्यकाल का हो रहा है.

