पूर्णिया, 06 दिसंबर (राजेश कुमार झा) सीमांचल सहित पूरे बिहार की सुरक्षा,लॉ एंड ऑर्डर एवं विधि व्यवस्था पर विचार विमर्श को लेकर पूर्णिया में पूरे सूबे के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ गृह राज्य मंत्री सम्राट चौधरी रूबरू होंगे.बिहार में ये पहला अवसर होगा,जब गृह राज्य मंत्री सीधे तौर पर सूबे के सभी वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

इसको लेकर पूर्णिया जिला पुलिस ने राज्य स्तरीय बैठक की मेजबानी के लिए सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी है.बताते चलें कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी पहुंचने की संभावना है.बताते चलें कि 13 से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सूबे के सभी आला पुलिस पदाधिकारी पूर्णिया में मौजूद रहेंगे. गौरतलब है कि गृह राज्य मंत्री सम्राट चौधरी बिहार में लॉ एंड ऑर्डर,विधि व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं अपराध को लेकर पूरी स्ट्रेटजी पर विचार विमर्श करेंगे.

इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की भी चर्चा है.बताते चलें कि सीमांचल में इस तरह का ये पहला कार्यक्रम होने जा रहा है.क्योंकि सीमांचल में सरकार की खास नजर है.क्योंकि पूरे देश में सीमांचल ही एक ऐसा बोर्डर एरिया है.जिसके जिले बंगलादेश,भूटान एवं नेपाल जैसे तीन देशों की सीमा क्षेत्र से सीधे जुड़े हुए है.इसलिए सुरक्षा दृष्टि से सीमांचल काफी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील माना जाता है.इसलिए ये पुलिस कॉन्फ्रेंस काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

