पटना (सेंट्रल डेस्क) कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेरिया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के सर्विस रोड में दुर्गावती पुलिस ने सीमेंट में प्रयोग किए जाने वाला केमिकल लदा ओवरलोडेड सात टैंकर बरामद किया है। पकड़े गए ट्रकों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वही दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने सभी बरामद 7 टैंकर को सर्विस रोड के किनारे खड़ा करवाकर देखभाल के लिए ऑफिसर सहित चौकीदार तैनात किया है। थानाध्यक्ष के द्वारा सभी टैंकर को बरामद करने के बाद इसकी सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया है।

इधर सूचना मिलने के बाद परिवहन पदाधिकारी के मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए एक टैंकर पर 68 हजार रुपए का फाइन किया गया है। शेष अन्य 6 गाड़ियों की जांच की जा रही है उन पर भी ओवरलोडेड का फाइन किया जाएगा। टैंकर चालक से मिली जानकारी के मुताबिक केमिकल को बारुण से कैमूर के दुर्गावती में स्थित इमामी सीमेंट फैक्ट्री में ले जाया जा रहा था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती में भेरिया मोड़ के समीप सर्विस रोड से गुजर रही 7 वलगर की गाड़ियों को पकड़ा गया है। सभी गाड़ियों में सीमेंट में प्रयोग की जाने वाली राख का केमिकल लोड है। एक गाड़ी पर फाइन किया गया है बाकी अन्य गाड़ियों की जांच की जा रही है जांच के बाद उनपर पर भी उचित कानूनी कारवाई की जाएगी।

