कोहरे के कारण पूर्व मध्य रेलवे ने 1 दिसम्बर से फरवरी अंत तक कई ट्रेनों के परिचाल में बड़े पैमाने पर किए बड़े बदलाव

पटना, 19 नवम्बर (पटना डेस्क) शीतकाल में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच कई मेल, एक्सप्रेस एवं लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में व्यापक परिवर्तन किए हैं। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, कुछ के संचालन के दिनों में कमी की गई है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी।


रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण संकेतों की दृश्यता कम हो जाती है, जिसके चलते ट्रेनों की गति प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना बनाने से पूर्व अपनी संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें
रेलवे ने कुल 24 जोड़ी (48) ट्रेनों को दिये गए समयावधि में पूर्णतः रद्द किया है। इनमें प्रयागराज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई–कोलकाता एक्स., उपासना एक्सप्रेस, मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्स., हरिहर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्स., कामाख्या–गया एक्स., कामाख्या–आनंद विहार एक्स., हटिया–आनंद विहार एक्स., संतरागाछी आनंद विहार एक्स. जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। ये रद्दीकरण 1 दिसम्बर 2025 से मार्च 2026 के प्रथम सप्ताह तक विभिन्न तिथियों में प्रभावी रहेंगे।

परिचालन के दिनों में कमी
कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन दिन घटाए गए हैं। ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस सप्ताह के दो दिन रद्द रहेगी। अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस तीन दिन नहीं चलेगी। हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें सप्ताह के निर्धारित दिनों में रद्द रहेंगी। पाटलिपुत्र–लखनऊ, पाटलिपुत्र–गोरखपुर तथा टनकपुर–सिंगरौली/शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन पर भी अस्थायी रोस्टर लागू किया गया है।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
दो महत्वपूर्ण ट्रेनों हावड़ा–मथुरा चंबल एक्सप्रेस तथा मथुरा–हावड़ा चंबल एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। यह क्रमशः आगरा कैंट–मथुरा जंक्शन खंड में तय अवधि के दौरान संचालित नहीं होंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन या स्टेशन सूचना केंद्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें। कोहरे की तीव्रता के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर इस सूची में और संशोधन भी संभव है।

More From Author

रेजांग ला युद्ध स्मृति दिवस: वीरता और देशभक्ति को नमन

जनता दरबार में आवेदकों की समस्याओं का हुआ निष्पादन, प्रभारी डीएम ने दिए कड़े निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:04 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm