
गोपालगंज, 25 दिसम्बर (निज संवाददाता) जिले के तमाम चर्च व स्कूलों में बच्चों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मीरगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल में बच्चों ने अद्दभुत नजारा पेश किया।
बच्चों ने शांता क्रूज बनकर डांस किया। वही सबेया फील्ड तिरबिरवा स्तिथ चर्चों में विशेष प्रार्थना,कर प्रभु यीशु को किया गया। क्रिसमस ईव पर चर्चों में प्रार्थना गीत से गूंज उठे।

उसके अलावे शहर के विभिन्न चर्चों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और प्रार्थना गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कई चर्च पर मेला का भी अयोजन किया गया।

