पूर्णिया, 29 नवंबर (राजेश कुमार झा) पहले आपस में गहरी दोस्ती.साथ में खाना, पीना,उठना और बैठना,इन दोस्तों की दिनचर्या थी.लेकिन गेमिंग ने इनकी दोस्ती को दुश्मनी में बदल कर रख दी.अपने ही दोस्त की किडनैपिंग कर मांग ली 5 लाख की रंगदारी.बताते चलें कि अमित कुमार और राजेश प्रसाद दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी.

दोस्ती ऐसी की साथ में रहना,खाना,पीना, घूमना एवं फिरना होता था.दोनों दोस्त एक दूसरे के घर भी आना जाना करते थे.दोनों को गेमिंग ऐप का चस्का लग गया.दोनों ने इस गेमिंग ऐप के चक्कर में ऐसा पड़े कि काफी रुपया हार गए.राजेश ने इस गेमिंग के चक्कर में तकरीबन 5 लाख से अधिक रुपया हार गए.राजेश को लगा कि अमित के चलते हम गेमिंग में हार गए.इस बीच दोनों के बीच बोली चाली भी बंद हो गया. राजेश बे अमित से गेमिंग में हारे सभी रुपए मांगने लगे. अमित जब रूपये नहीं देने की बात की तो राजेश ने अमित को पार्टी के नाम पर दालकोला बुलाया और वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाया.उसके बाद अमित को गाड़ी में बैठा कर तारापीठ ले गया.तारापीठ जाने के बाद अमित को घर से 5 लाख रुपया मंगवाने के लिए दबाव डाला.अमित के घरवालों ने अविलंब भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी को सूचना दी.सूचना मिलते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन करते हुए एवं टेक्निकल सेल की मदद से अमित के लोकेशन को ट्रैक कर किडनैपर राजेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया.इस बीच अमित ने जान के डर से घर से दो लाख पचास घर मंगवा लिया.लेकिन पुलिस की मदद से उस रुपए को बैंक में ही होल्ड करवा दिया.जिससे रुपया किडनैपर के खाते में नहीं जा सका.

