गोपालगंज में कथित प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार पिटाई का वीडियो वायरल

गोपालगंज, 27 दिसम्बर (निज संवाददाता) नगर थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर मठिया गांव में कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप को लेकर शुक्रवार को तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने एक युवक को पकड़कर बिजली के खंभे में बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इस दौरान उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा उसके पास से करीब आठ किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मीरा छपरा गांव निवासी मो. आजाद के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार,युवक बाइक पर मांस लेकर बिक्री के उद्देश्य से गांव पहुंचा था।

इसकी जानकारी मिलने पर कुछ लोगों ने उसे रोककर जांच की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई। वायरल वीडियो में युवक को घेरकर नारेबाजी और मारपीट करते लोग साफ दिखाई दे रहे हैं।नगर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे एफआईआर दर्ज कर न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है। वहीं,वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें।

More From Author

सुरों की धरती पर शब्दों की गूंज, डुमरांव में कल सजेगी भव्य कवि गोष्ठी

जमीन संबंधित मामले में अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज के पक्ष में खुला न्याय का दरबार…14 सीओ, 4 डीसीएलआर और एडीएम को मिली डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की नसीहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:38 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 51% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 45% 1016 mb 0 cm