गौतम अडाणी ने खरीदा 1000 करोड़ का अल्ट्रा-लक्ज़री बिजनेस जेट, फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली 28 अगस्त (अशोक “अश्क”) भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख हस्तियों में शामिल बिलिनेयर गौतम अडाणी ने अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से नया बिजनेस जेट खरीदा है। यह अत्याधुनिक बोइंग 737-मैक्स 8 BBJ सीरीज का विमान है, जिसकी कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह विमान न केवल शानदार तकनीक से लैस है, बल्कि इसमें ऐसी सुविधाएं दी गई हैं जो इसे हवा में उड़ता हुआ फाइव स्टार होटल बना देती हैं।


गौतम अडाणी का नया बिजनेस जेट गणेश चतुर्थी के दिन, बुधवार सुबह 10 बजे स्विट्जरलैंड के बेसल शहर से 9 घंटे की नॉन-स्टॉप उड़ान भरकर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा। जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, उसका स्वागत पारंपरिक ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ के साथ किया गया, जो कि खास मौकों पर विमानों को सम्मान देने की परंपरा है।
इस विमान की खासियत यह है कि यह बिना रुके लंदन तक की उड़ान भर सकता है और अमेरिका या कनाडा जैसे देशों तक एक बार ईंधन भरने के बाद पहुंच सकता है। विमान का इंटीरियर विशेष रूप से स्विट्जरलैंड में तैयार किया गया है, जिस पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च हुए। इस इंटीरियर को पूरा होने में करीब दो साल का समय लगा। इसमें सुइट स्टाइल बेडरूम, आलीशान बाथरूम, प्रीमियम लाउंज और एक हाई-टेक कॉन्फ्रेंस रूम जैसी सुविधाएं हैं।
इस खरीदारी के साथ अडाणी समूह की एविएशन शाखा “कर्णावती एविएशन” के बेड़े में अब कुल 10 बिजनेस जेट शामिल हो चुके हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, ब्राजील और स्विट्जरलैंड निर्मित विभिन्न सीरीज के जेट शामिल हैं। बोइंग 737-मैक्स 8 BBJ फिलहाल उनके बेड़े का सबसे महंगा और आधुनिक जेट है। इसके साथ ही अडाणी ने बी-200, हॉकर्स और चैलेंजर सीरीज के तीन पुराने विमान भी बेच दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी 24 अगस्त 2024 को इसी सीरीज का एक बिजनेस जेट खरीदा था। बोइंग 737 मैक्स सीरीज के विमान आम तौर पर 200-सीटर होते हैं और इनका उपयोग वाणिज्यिक विमानन में अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी कंपनियां करती हैं। अब यह विमान उद्योगपतियों के लिए भी पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है, जिन्हें लंबी दूरी की सुविधाजनक और प्राइवेट यात्रा की जरूरत होती है।
बिजनेस वेबसाइट गुड ई रिटर्न्स के अनुसार, गौतम अडाणी इस समय भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 60.3 अरब डॉलर (करीब 5 लाख करोड़ रुपये) है। वे ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की सूची में 21वें स्थान पर हैं और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 30 सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं।
गौतम अडाणी का यह नया विमान न केवल उनकी वैश्विक स्तर पर मौजूदगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारतीय कॉर्पोरेट जगत किस तेजी से तकनीक, लक्ज़री और स्टाइल की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

More From Author

ट्रंप के टैरिफ का असर: शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 657 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट, IT-बैंकिंग शेयरों में भारी दबाव

शतकवीर बल्लेबाज: टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक से ज्यादा शतक लगाने वाले 5 दिग्गज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:08 am, Mar 24, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.01 mm 28% 3 mph 36% 1007 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 37% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 42% 1006 mb 0 cm