समस्तीपुर, 08 दिसम्बर, (समस्तीपुर डेस्क) केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर समस्तीपुर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से तैयारियों की पड़ताल की।जिला मुख्यालय के 13 केंद्रों पर दोपहर 12 से 2 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी, जबकि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग 9.30 बजे तय है। सुचारु संचालन के लिए 13 स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक और 7 जोनल मजिस्ट्रेट-सह-समन्वयक तैनात किए गए हैं।DM ने सभी केंद्राधीक्षकों, मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, DPRO विष्णुदेव मंडल, भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

