पूर्णिया, 21 सितम्बर (राजेश कुमार झा) आज पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में लोजपा(रामविलास)पार्टी की विशाल जनसभा हुई.जनसभा में लोजपा(रामविलास) पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए.ये जनसभा कोसी सीमांचल की राजनीति में हलचल मचा दी है.

बताते चलें कि आज पूर्णिया में लोजपा(रामविलास) का विशाल जनसभा हुई.जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं एवं महिलाओं को बिहार बदलने के एकजुट होने को कहा.उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तर्ज पर गरजते हुए विपक्ष को निशाना बनाया.चिराग ने युवाओं एवं महिलाओं से अपील करते हुए बोले कि सिर्फ आप लोग बिहार को बदलने एवं विकसित करने में जुट जाएं तो वो दिन दूर नहीं की बिहार भी दूसरे राज्यों की तरह विकास की नई दिशा देगा.

आज बिहार में सब कुछ होते हुए भी हमलोगों की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है.आज देश से लेकर विदेशों में आपको बड़े बड़े पदों पर बिहारी मिल जाएंगे.लेकिन उसके बाद भी हमलोग पिछड़े हुए है.कारण जातिवाद है.अगर हमे बिहार को विकसित करना है तो इन जातिवाद की सोच से ऊपर उठकर सोचना होगा. हमारी पार्टी बिहार को नई दिशा देना चाहती है.लेकिन ये बिना आपके संभव हो ही नहीं सकता है.क्योंकि अभी बिहार में चुनाव होना है.ये चुनाव ही बिहार के 5 सालों का भविष्य तय करेगा.उन्होंने कहा कि मैने राजनीति जीवन ने बहुत ठोकरें खाई है.

लेकिन इतनी ठोकरें खाने के बाद भी मैने हार नहीं मानी.मैं लगातार आप लोगों के बीच में रहा.आप लोग की ताकत और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है.आप बिहार का भविष्य आपको तय करना है.मेरी पार्टी बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

