चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर.. मतदाताओं के घर घर जायेंगे टोला सेवक और विकास मित्र, बिना भय, घबराहट एवं प्रलोभन के करें अपना मतदान, आपका वोट आपका भविष्य

शेखपुरा, 21 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) आगामी निर्वाचन- 2025 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए शेखपुरा ज़िला प्रशासन ने कमर कस ली है.ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी आरिफ अहसन द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक व्यापक और विशेष ‘सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता’ (SVEEP) अभियान शुरू करने का आदेश जारी किया है.

ज़िला पदाधिकारी सह ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में,विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के मतदाताओं को लक्षित किया गया है. इस अभियान का मुख्य लक्ष्य SC/ST मतदाताओं में ‘Confidence to cast their vote without any fear or embarrassment’ बिना भय अथवा घबराहट के अपना मतदान कर सके.उनमे इस तरह विश्वास पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. इसके तहत विकास मित्र और टोला सेवक आज (21.10.2025) से 6 नवंबर 2025 तक SC/ST परिवारों के घर-घर जाएंगे.वे उन्हें मतदान के महत्व,मतदाता पर्ची की जानकारी और मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे.6 नवंबर 2025 तक यह गहन मतदान अभियान चलेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदान दल गठित किए गए हैं,जिनमें विकास मित्र और टोला सेवक शामिल होंगे. अनुसूचित जाति और जनजाति के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘Information, Motivation & Facilitation’ टूल का उपयोग किया जाएगा. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी और स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी अभियान के समन्वय की ज़िम्मेदारी संभालेंगे.उन्हें प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे तक ज़िला मुख्यालय को प्रगति रिपोर्ट सौंपनी होगी. जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी मतदाता को धमकाने या प्रलोभन देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मतदान के दौरान किसी भी व्यवधान की स्थिति में मतदाता स्थापित नियंत्रण कक्ष को सूचित कर सकेंगे. ज़िला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि ज़िले में उच्च मतदान प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके.

More From Author

एक प्रत्याशी मैदान से बाहर.. 6 नवम्बर को मतदान…18 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित…पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा चुनाव 2025: निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी से हथियार बरामद, पुलिस ने जब्त किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:10 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 61 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 54% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm