समस्तीपुर, 22 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं समता पार्टी स्थापना काल के सक्रिय साथी अशोक कुमार पप्पू के असामयिक निधन से जदयू परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को पार्टी ने अपूरणीय क्षति बताया है।
जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि अशोक पप्पू पार्टी के समर्पित और पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है।

उनके निधन पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी, विधायक अशोक कुमार मुन्ना, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक मंजू कुमारी, विद्यासागर निषाद, राजकुमार राय तथा जदयू नेताओं तकी अख्तर, राजकुमार सिंह (कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष) और र ळणधीर कुमार (पूसा प्रखंड अध्यक्ष) सहित दर्जनों नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

