
बक्सर, 27 दिसम्बर (विक्रांत) आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बक्सर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में दिनांक 28-12-25 को पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा डुमरांव थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जनता दरबार में डुमरांव थाना क्षेत्र के नागरिक अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकेंगे।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लंबित मामलों का निष्पक्ष और त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना है। भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी झगड़े, मारपीट, धमकी, साइबर ठगी सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को जनता दरबार में प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में डुमरांव थाना पहुंचकर जनता दरबार में भाग लें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

इस पहल से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। पुलिस और पब्लिक के मैत्री संबंध को बढ़ावा देने: इस आशय की जानकारी डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने दी है

