
पूर्णिया:-28 दिसंबर(राजेश कुमार झा)बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने पूरे बिहार में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के तहत 26 दिसंबर को पूर्णिया पहुंचे.

इस जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में कुल 2100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया.इस कार्यक्रम में तकरीबन 14 लोगों की समस्या सुनी गई.जिसमें ऑन द स्पॉट कार्रवाई की गई. बाकी बचे सभी लोगों की समीक्षा विभाग द्वारा की जा रही है.बहुत जल्द सभी लोगों को पत्र के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी.बताते चलें कि इस जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने आमजनों की शिकायत को काफी गंभीरता से सुने.उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को नसीहत भी दिए.

जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में आए लोगों ने जिले के 6 अंचल अधिकारी और कर्मचारी पर भूमाफियाओं और जमीन ब्रोकर को मदद करने का गम्भीर आरोप लगाया.आरोप की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने एक कमिटी गठित कर पूरे मामले की छानबीन का निर्देश दिया.बताते चलें कि जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजनों ने मंत्री विजय सिन्हा के सामने अंचल अधिकारी और कर्मचारी की शिकायत करते हुए भूमाफियाओं और जमीन ब्रोकर को मदद करने का गम्भीर आरोप लगाया.

जिसकी वजह से लोग वर्षों से अंचल के चक्कर लगा लगा कर थक गए है.लोगों ने बताया कि मंत्री जी आने से थोड़ी उम्मीद की किरण दिखाई दी है.

