पूर्णिया, 11 नवंबर (राजेश कुमार झा) लोकतंत्र के महापर्व में जमकर वोट गिरे.पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने दिखाई वोट की ताकत.बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिले के सात विधानसभा पूरे चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ.कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

बताते चलें कि जिले में पूर्णिया सदर, धमदाहा, रूपौली, बनमनखी, कसबा,बायसी एवं अमौर में चुनाव आज शाम 6 बजे समाप्त हो गया.पूरे जिले में कुल 71 प्रतिशत वोटिंग हुई.कहीं धीमी तो कहीं तेज वोटिंग की बात सामने आई. बताते चलें कि आज सुबह 7 बजे से जिले के सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गई.

जो कि शाम 6 बजे तक चली.बताते चलें कि पूर्णिया जिले के सातों विधानसभा में कुल 69 प्रत्याशी मैदान में है. जिनके भाग्य का फैसला तकरीबन 21 लाख मतदाताओं ने आज ईवीएम का बटन दबाकर कर दी है.गौरतलब है कि इस बार मतदान का प्रतिशत पिछले विधानसभा से 12 प्रतिशत अधिक रहा.

