जमीन धंधे से बने रियल एस्टेट कारोबारी संजीव मिश्रा ने महज 10 सालों में बनाई अकूत संपत्ति, पूर्णिया सहित कुल 14 ठिकानों में आयकर विभाग को रेड में मिले अहम कागजात

पूर्णिया, 11 फरवरी (राजेश कुमार झा) पूर्णिया में जमीन के धंधे से अपना धंधा शुरू करने वाले संजीव मिश्रा महज दस सालों में रियल एस्टेट की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गया.पूर्णिया से जमीन के धंधे से अपना कैरियर शुरू करने वाले संजीव मिश्रा ने आज बिहार से बाहर कई राज्यों में अपनी पहचान बना ली है. इन्होंने महज दस सालों में इतनी अकूत संपत्ति बनाई कि आज बिहार के सत्ता के गलियारे में संजीव मिश्रा का एक बड़ा नाम बन गया है. आज संजीव मिश्रा बिहार के एक बड़े राजनीतिक दल वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे है.

जिनकी वजह से संजीव को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है.बताते चलें कि संजीव मिश्रा की रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप ने महज दस सालों में पूर्णिया,सीमांचल सहित कोसी तक अपने कंस्ट्रक्शन का जाल बिछा दिया है.आयकर विभाग के सर्वे के मुताबिक पनोरमा ग्रुप ने रीयल एस्टेट कारोबार में बड़े पैमाने पर कर चोरी का मामला उजागर है.कागजातों की जांच से ये पता चला कि पनोरमा ग्रुप ने आधी से अधिक विला एवं मिला है. जिसकी जांच अभी चल रही है.बताते चलें कि आयकर विभाग ने संजीव मिश्रा के कुल 14 ठिकानों पर रेड की है.जिसमें सुपौल छातापुर में दो राइस मिल,स्कूल,घर एवं हॉस्पिटल के अलावे पूर्णिया में बायपास एवं जिला स्कूल रोड पनोरमा ग्रुप के सभी ठिकानों पर छापेमारी की है.

अररिया स्थित पनोरमा ई-होम्स के कई ठिकानों पर रेड चल रही है.पूर्णिया में रंगभूमि मैदान के बगल में एक होटल,मार्केट कॉम्प्लेक्स, तनिष्क शोरूम के बगल वाली बिल्डिंग,जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप की इमारतों के अलावे मधुबनी-मरंगा बायपास के पास निर्माणाधीन जमीन पर भी जांच चल रही है.

More From Author

गायघाट पुल के नीचे गोलियों की गूंज, STF के ‘हाफ एनकाउंटर’ कुख्यात सूर्या को दबोचा

‘अपनी ही सरकार पर बरसी MLA’, बजट सत्र में अस्पताल की बदहाली पर मैथिली ठाकुर का तीखा सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:34 pm, Apr 4, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 27 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 22 mph
Wind Gust: 30 mph
Clouds: 75%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 6:07 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 20% 1003 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0.01 mm 53% 13 mph 25% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 16 mph 30% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 32% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 16 mph 20% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 17 mph 15% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 16 mph 14% 1001 mb 0 cm