
पूर्णिया:-27 दिसंबर(राजेश कुमार झा)जमीन संबंधित विवादों के निपटारे के लिए डिप्टी सीएम सह राजस्व मंत्री विजय सिन्हा अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में जनता का दर्द सुनने पूर्णिया पहुंचे.बताते चलें कि राजस्व विभाग को जानकारी मिली कि पूर्णिया जिले में जमीन संबंधित विवाद का मामला बहुत अधिक है.जमीन ब्रोकर और जमीन माफिया गलत तरीके से लोगों की जमीन हड़प रही है.

जिससे आम जनता काफी त्रस्त हो रही है. जिसमें सीओ,कर्मचारी से लेकर बड़े बड़े अधिकारी भी भोली भाली जनता के साथ न्याय नहीं कर पाए.जिसको देखते हुए राजस्व विभाग ने पूरे बिहार में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याओं को सुनने का एक बेहतर विकल्प निकाला,और जहां भी ये कार्यक्रम हुए वहां से राजस्व विभाग को जनता का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.जनता खुलकर राजस्व विभाग के मंत्री और प्रधान सचिव के सामने सीओ, कर्मचारी और एडीएम के सामने अपनी बात रखी.

जिसका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया.बताते चलें कि जमीन संबंधित विवाद मामलों में अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठी आवाज के पक्ष में डिप्टी सीएम सह राजस्व मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को लेकर पूरे बिहार में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की है.जिसके तहत पूर्णिया में उन्होंने आम जनों की शिकायत सुनकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देशित किए कि किन्हीं निर्दोष और मजबूर को परेशान नहीं करें.उनको सही जानकारियां दें.

