पटना, 12 अक्तूबर (पटना डेस्क) बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अनोखी प्रेम कहानी हाईवोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गई। मोबाइल रिचार्ज का कारोबार करने वाले राहुल कुमार (28) 80 दिन बाद अपनी प्रेमिका से शादी कर जब घर लौटा, तो उसकी पहली पत्नी रेणु कुमारी (25) ने जोरदार हंगामा किया और दोनों को थाने लेकर पहुंच गई।

राहुल की पहली शादी 21 जून 2021 को बांका जिले की रेणु कुमारी से हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। वर्ष 2022 में राहुल की मुलाकात झारखंड के देवघर की रहने वाली गीता कुमारी से जमुई रेलवे स्टेशन पर हुई। गीता के अनुसार, उसका पहला पति शराबी था और उससे मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह ससुराल छोड़ जमुई आ गई थी।

राहुल ने गीता की मदद की, और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरे हो गए। लगभग तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद दोनों 80 दिन पहले भागकर शादी कर लिए और देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की।शनिवार रात जब राहुल अपनी दूसरी पत्नी गीता को लेकर घर लौटा, तो पहली पत्नी भड़क गई और थाने में तीन घंटे तक जमकर बवाल हुआ। रेणु का आरोप है कि दोनों उस पर 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वहीं, गीता का कहना है कि राहुल ने शादी की सच्चाई पहले नहीं बताई थी।बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। सी

