
गोपालगंज, 29 दिसम्बर (निज संवाददाता) शहर के जिला परिषद सभागार में सोमवार नवनिर्वाचित जिलापरिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ अंकू राय ने कहा आमजन की समस्याओं पर हमलोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि तमाम विभागों को अपनी कार्यसंस्कृति व कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है ताकि आम जन तक साधन संसाधन का लाभ पहुंच सके। बैठक में जिले के विकास,शिक्षा,कृषि व बुनियादी ढांचे से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।-शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यानस्कूलों में एनजीओ द्वारा आपूर्ति किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुधारने और इसे हाइजीनिक बनाने की मांग की साथ ही, जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त कर नए निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया।

स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति की नियमित निगरानी के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।-गंडक नहर व किसानों की समस्याएंगंडक परियोजना में मानक के विपरीत हो रहे काम की जांच जिला निगरानी समिति से कराने की मांग की। गंडक से सिंचाई के लिए अधिक आउटलेट छोड़ने का दिशा निर्देश दिया गया। बरौली विधायक द्वारा चंवर क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने पर जोर दिया गया। जिला परिषद सदस्यों द्वारा यूरिया के साथ जिंक या अन्य उत्पाद जबरन देने पर जिला कृषि पदाधिकारी को सुधार का निर्देश दिया गया। जबकि हथुआ विधायक द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि विगत दिनों में जो राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं उसको अपने स्तर से जांच कराएं।बिजली बिलों में सुधार और बंद पड़े नलकूपों को चालू करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

राशन कार्ड से नाम काटे जाने की शिकायतों पर जांच के आदेश दिए गए। अधिकारियों को मीरगंज-भोरे पथ का निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया। बैठक में सभी विभागों के लक्ष्यों और अब तक की उपलब्धियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।भ्रष्टाचार व लापरवाही बर्दाश्त नहीं : अंकू रायबैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष अमित कुमार राय उर्फ अंकू राय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “जिला परिषद के माध्यम से चलने वाली हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। गंडक नहर के काम में गुणवत्ता से समझौता और किसानों को खाद बीज के लिए परेशान ना होना पड़े। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता की शिकायतों का समाधान समय सीमा के भीतर हो। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों व अधिकारियों पर जिला परिषद सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में जिले के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। साथ ही बैठक के पूर्व बरौली विधायक मंजीत सिंह और हथुआ विधायक राम सेवक सिंह को अंग वस्त्र देकर स्वागत व अभिनदंन किया। नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत भी हुआ। बैठक में डीडीसी निशांत विवेक सहित कई विभागों के प्रमुख व जिला परिषद सदस्य शामिल हुए।

