गोपालगंज (उषा मिश्रा) जिले के भारतीय जनता पार्टी के पांच जुझारू कार्यकर्ताओं और अपने-अपने क्षेत्र के महारथी को भाजपा के अलग-अलग प्रकोष्ठों की राज्यस्तरीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी सूबे के भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सौंपी है। इसमें जिले के निवासी व पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक से सेवा निवृत्त रामनारायण सिंह बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के व ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अरविन्द कुमार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ,जबकि सहकारिता के क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय रहने वाले भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मार्कण्डेय राय शर्मा को सूबे के सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी वही वर्षो से भाजपा के जिला क्रीड़ा संयोजक रहे व रणजी खिलाड़ी संतोष कुमार मिश्रा को क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।

जबकि भारतीय जनता पार्टी में लंबे अरसे से अपनी सक्रियता दिखाने वाले नारायण प्रसाद को व्यवसाय प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। वही इन पांचों के चयन से प्रदेश भाजपा को बड़ी उम्मीद है। उनके मनोनय से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों के हर्ष व्याप्त है। इसको लेकर सूबे के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक चमार,बिहार विधान परिषद के सदस्य राजीव रंजन उर्फ गप्पू सिंह सदर विधायक कुसुम देवी,भाजपा नेता मिथलेश तिवारी,बरौली विधायक राम प्रवेश राय,पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव मांझी,आचार्य विश्वनाथ बैठा, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव,सुभाष सिंह तोमर,विनोद सिंह,अमरेश राय,दुर्गा राय, प्रशान्त कुमार राजू, रत्नेश राय, व प्रकाश श्रीवास्तव,सुनीता देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

