जिलेवासियों को त्योहारों पर मिली बड़ी सौगात अब सप्ताह में दो दिन चलेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस

गोपालगंज, 3 अक्तूबर (निज संवाददाता) त्योहारों में रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा फिर से नया निर्णय लिया गया है। कुछ दिनों पूर्व जहां थावे से गंगा ताप्ती का विस्तार किया गया था। वही एक दिन पूर्व अमृत भारत की शुरुआत हुई थी। जो सप्ताह में एक दिन छपरा जंक्शन से थावे पड़रौना होकर आनंद विहार टर्मिनल जानी थी। उसे अब सप्ताह में दो दिन संचालन का निर्णय रेलवे ने लिया है।

इसकी जानकारी देते हुए जनसंपर्क विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 15133/15134 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा नियमित अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचलन का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 15133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 20 अक्टूबर,2025 से प्रत्येक सोमवार व वृहस्तपतिवार को छपरा ज. से गाड़ी संख्या 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से चलेगी। फलस्वरुप गाड़ी संख्या 15133 छपरा-आनन्द विहार 20 अक्टूबर,2025 से प्रत्येक सोमवार व वृहस्तपतिवार को छपरा से रात 10 बजे प्रस्थान कर सीवान से 10. 55, थावे से 11.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन तमकुही रोड से 12.27 बजे,पडरौना से 1:12 बजे, कप्तानगंज से 2:10 बजे,गोरखपुर से 3:25 बजे,खलीलाबाद से 4:03 बजे,बस्ती से 4:31 बजे,बभनान से 4:56 बजे,मनकापुर से 5:37 बजे, गोंडा से 6:35 बजे, बाराबंकी से 8:40 बजे, बादशाहनगर से 9:48 बजे, ऐशबाग से 10:25 बजे,कानपूर सेन्ट्रल से 13:35 बजे, इटावा से 15:45 बजे छूटकर 22:10 बजे आनन्द विहार टर्मिनल दूसरे दिन पहुंचेगी। जबकिवापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 15134 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा अमृत भारत द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2025 से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनन्द विहार से 12.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इटावा से 4.22 बजे, कानपूर सेन्ट्रल से 7.05 बजे, ऐशबाग से 9:10 बजे, बादशाहनगर से 9:33 बजे,बाराबंकी से 10.35 बजे,गोंडा से 1.30 बजे, मनकापुर से 1.54 बजे,बभनान से 2.38 बजे,बस्ती से 3:13 बजे, खलीलाबाद से 3:06 बजे, गोरखपुर से 5:00 बजे, कप्तानगंज से 6.20 बजे, पडरौना से 6:55 बजे, तमकुही रोड से 7:47 बजे,थावे से 8.25 बजे,सीवान से 9.25 बजे छुटकर 10.50 बजे छपरा पहुंचेगी।यह अमृत भारत ट्रेन गैर- वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। इस गाड़ी में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, आरामदायक सफर के लिये एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, स्वच्छ दिव्यांगजन-अनुकूल प्रसाधन, सेफ्टी के लिये फायर डिटेक्शन, टॉक-बैक यूनिट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं। उक्त गाड़ी में एलएसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08 तथा पैंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच मौजूद होंगे।

More From Author

बिहार को मिली बड़ी सौगात: नवादा–पावापुरी नई रेल परियोजना को मिली स्वीकृति, धार्मिक पर्यटन और औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी – पुरानी कहानी, नई पैकेजिंग में बासी मनोरंजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:18 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 20% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 24% 1007 mb 0 cm