जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

पूर्णिया, 26 जनवरी (राजेश कुमार झा) 26 जनवरी 2026 को देश का 77 वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.जिले का मुख्य कार्यक्रम जिले के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया.ज़िले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार की उपस्थिति में झंडोत्तोलन कर परेड गारद का निरीक्षण कर सलामी ली.

झंडोत्तोलन के उपरांत उन्होंने जिले के नागरिकों से जिले में चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी.बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 की थीम “सबका सम्मान जीवन आसान” पर योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी रखी. कार्यक्रम के दौरान जिलापदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्वतंत्रता सेनानियों को शॉल और छड़ी देकर सम्मानित किया.परेड का निरीक्षण के उपरांत जिलापदाधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन पर जवानों की हौसला अफजाई की और साथ ही साथ झांकियों के भी प्रदर्शन की सराहना की.

उसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने प्रमंडलीय कार्यालय में झंडोत्तोलन की.डीआईजी ने कार्यालय में झंडोत्तोलन किये. जिलापदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन किये. पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोत्तोलन किये. उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने विकास भवन में झंडोत्तोलन किये.प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर प्रीति कुमारी ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया.जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि फार्म में झंडोत्तोलन किये.जिला अवर निबन्धक उमा शंकर मिश्रा ने निबन्धक कार्यालय में झंडोत्तोलन किये.

जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर सुमन ओमी ने जिला परिवहन कार्यालय में झंडोत्तोलन किये. सदर थाना में थाना अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया.के0 हाट सहायक थाने में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने झंडोत्तोलन किये.मरंगा थाने में थानाध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किये.इसके साथ ही जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के अलावे सभी संस्थानों पर पूरे हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया.नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त कुमार मंगलम ने झंडोतोलन किये.इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी लगाई गई और लोगों ने जय हिंद,वंदे मातरम आदि के नारे लगाए.देश की आजादी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर जवानों को भी याद किया गया.इस मौके पर जिले भर में जलेबी के बिकने की धूम रही. छोटे-छोटे बच्चे तिरंगों के साथ नारे लगाते देखे गए.

More From Author

NEET छात्रा की मौत पर सरकार सख्त, गृह मंत्री ने SIT को लगाई फटकार, जांच में CID की एंट्री

गणतंत्रदिवस के रंग में रंगा गया राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज, तिरंगे की शान में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:11 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 65 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 4 mph 39% 1009 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm