जिले में सितम्बर माह में चलेगा बीस दिवसीय मिशन परिवार विकास अभियान आधुनिक व सुरक्षित परिवार नियोजन सेवाओं की जानकारी के लिए चलेगा अभियान

गोपालगंज (उषा मिश्रा) जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शहरी पीएचसी तक बीस दिवसीय मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 1 से 20 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मकसद योग्य दम्पतियों तक आधुनिक व सुरक्षित परिवार नियोजन सेवाएं पहुंचाना जागरूकता बढ़ाना और गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करना है। सीएस डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य योग्य दम्पतियों तक परिवार नियोजन की आधुनिक व सुरक्षित सेवा उपलब्ध कराना है। सेवाओं के प्रति जागरूकता व गुणवत्ता बढ़ाना है। अभियान दो चरणों में होगा। 1 से 7 सितम्बर ‘दम्पती संपर्क सप्ताह’ और 8 से 20 सितम्बर ‘परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा’ का आयोजित होगा। इसके पहले 25 से 30 अगस्त तक पूर्व-योजना एवं तैयारी का विशेष चरण चलेगा। डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग तथा आईसीडीएस, पंचायती राज, जीविका,नगर निकाय, शिक्षा, सामाजिक कल्याण,ग्रामीण विकास आदि विभागों के साथ बैठक की जाएगी।
लॉजिस्टिक्स व दवाएं


सभी स्तरों पर एचएससी तक परिवार नियोजन सामग्री-कंडोम, ओसीपी, छाया, इसीपी आदि एफपीएलएमआईएस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए “मुफ़्त औषधि वाहन”/डिस्ट्रिब्यूशन चार्ट का उपयोग होगा। सभी एफडीएस, कैंप स्थलों पर ऑपरेशन थिएटर, स्टरलाइजेशन रूम और पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड तैयार किये जाएंगे। पूर्व-ऑपरेटिव जांच परामर्श व पोस्ट-ऑप केयर की अनिवार्य व्यवस्था होगी। क्लिनिकल आउटरीच टीम/पीपीपी मोड का भी उपयोग होगा।
दम्पती संपर्क सप्ताह


इस अभियान के तहत 1 से 7 सिंतबर तक आशा और एएनएम द्वारा प्री-रजिस्ट्रेशन,कम्युनिटी नीड असेसमेंट कर योग्य दम्पतियों की सूचीकरण, परामर्श और सेवा-विकल्पों की जानकारी ली जायेगी। घर–घर पहुंच कर विवाह योग्य आयु,नवविवाहित, दो–बच्चों के बाद अंतराल चाहने वाले दम्पति, प्रसवोत्तर/गर्भपातोत्तर महिलाएं आदि प्राथमिकता समूहों को काउंसिलिंग की जाएगी। जिन दम्पतियों ने अस्थायी/स्थायी विधि का विकल्प चुना है,उनके लिए नज़दीकी स्वास्थ्य संस्थान पर कैंप की निश्चित तारीख देकर रेफरल की सुविधा मिलेगी।
परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन
8 से 20 सितंबर तक कैंप प्लान के अनुसार महिला नसबंदी/पुरुष नसबंदी शिविर का आयोजन जिला अस्पताल सब-डिविजनल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर किया जायेगा। कैंप में प्रशिक्षित सर्जन, आवश्यक उपकरण, दवाएँ, रक्त-उपलब्धता व एम्बुलेंस रोगी परिवहन सुनिश्चित की जाएगी।
प्रेरक आशा, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि के लिए नियमों के अनुरूप प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। महिला बंध्याकरण के लिए प्रति केस 300 और पुरुष नसबंदी के लिए 400 रूपये का भुगतान स्वास्थ्य विभाग करेगा। लाभार्थियों के लिए निःशुल्क आवागमन (ट्रांसपोर्ट) सुविधा का प्रावधान, ताकि सेवाएं आसानी से प्राप्त हों।
लोगों के लिए क्या उपयोगी
योग्य दम्पति अपने नज़दीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।
कंडोम,गोलियां इंजेक्शन-अंतरा, आईयूसीडी पीपीआईयूसीडी, पुरूष नसबंदी, महिला बंध्याकरण की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
घर–घर आने वाली आशा से भी तारीख, स्थान और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ली जा सकती है।

More From Author

दरभंगा में मंत्री अशोक चौधरी की सभा में हंगामा, लोगों ने सांसद शांभवी को दिखाए ‘वापस जाओ’ के पोस्टर

घरहु काली दुआरा काली कौड़ा सुन काली के घर से आवाज सुनाता वोट दिलाई काली के नहीं रहे गोपालगंज जिले के रॉबिन हुड पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:42 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm