
पूर्णिया:-17 अगस्त (राजेश कुमार झा) अधीक्षक जीएमसीएच पूर्णिया डॉक्टर संजय कुमार द्वारा बताया गया कि शनिवार दिनांक 16.08.2025 को समय करीब 03:15 बजे अपराह्न में Road Traffic Accident के उपरांत तीन मरीजों को डायल 112 की पुलिस द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया लेकर पहुँची.
तीनों को देखने के बाद डाॅक्टर के द्वारा दो मरीजों को मृत घोषित कर दिया गया एवं एक मरीज जो Gasping में था,उसका विधिवत उपचार किया गया.
लेकिन काफी प्रयास के बावजुद भी मरीज को बचाया नहीं जा सका.परिजनों के आग्रह पर पुलिस द्वारा विधिवत रूप से Dead Body को पोस्ट मार्टम के लिए समय लगभग संध्या 04:45 बजे भेज दिया गया.
जब एक मृतक का पोस्ट मार्टम हो चुका था एवं दुसरे मृतक का पोस्ट मार्टम होने वाला था.उसी क्रम में पोस्ट मार्टम रूम में जाने से पूर्व परिजनों के द्वारा तीसरे मृतक का छाती दबाने एवं लिपटने से अंदरूनी रक्त-श्राव बाहर आ गया.जिस कारण परिजन ने कहा कि मरीज जिंदा है.
उसके बाद वहाँ मौजूद समस्त लोग उस मृत व्यक्ति को ट्रॉली समेत खींचते हुए इमरजेन्सी के तरफ भागे,रास्ते में जोर-जोर से चिल्ला रहे थे कि डाॅक्टर को मारो,जिंदा जला दो और अस्पताल में आग लगा दो.
इस साक्ष्य का वीडियो भी उपलब्ध है,जिसे संबंधित थाना को उपलब्ध कराया गया है.
इमरजेन्सी में कार्यरत चिकित्सक से हाथा पाई की गई.इमरजेन्सी में बॉडी लाने के बाद फिर से डाॅक्टर के द्वारा जाँचोपरांत उसे मृत घोषित किया गया.पुनः Dead Body को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया.
इसके बाद उपद्रवियों के इशारे पर कुछ स्थानीय यूट्यूबर ने सोशल मीडिया के माध्यम से शीर्षक- “”‘पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जिंदा व्यक्ति का कर रहे थे पोस्ट मार्टम चीड़फाड़ से पहले ही लेने लगा सांस””
उक्त संबंध में अधीक्षक जीएमसीएच द्वारा बताया गया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.जो पूरी तरह भ्रामक,तथ्यहीन और दुर्भावना से ग्रसित प्रतीत होता है.
राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया इसका पूरी तरह से खंडन करता है.ऐसे सोशल मीडिया के माध्यम से यूटयूबर द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया के संबंध में दिखाई गई भ्रामक खबर का खंडन करता है.
उक्त खबर का झूठा अफवाह फैलाने वाले यूट्यूब की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है पकड़े जाने पर विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

