
बक्सर, 20 दिसंबर (विक्रांत) डुमरांव नगर परिषद के वार्ड संख्या 35 की पूर्व पार्षद राम प्यारी देवी के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार की देर शाम उन्होंने अपने दक्षिण टोला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय राजनीति, सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त हो गया।

रविवार को उनका अंतिम संस्कार बक्सर के चरित्र वन स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा, जबकि शव यात्रा उनके आवास से निकलेगी।राम प्यारी देवी एक सरल, मिलनसार और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में जानी जाती थीं। उनके कार्यकाल को वार्डवासियों ने हमेशा याद रखा। इस दुःखद घटना पर डुमरांव नगर परिषद की प्रथम महिला चेयरमैन रह चुकी मीरा देवी केशरी, समाजसेवी ओम ज्योति भगत, ओम प्रकाश सिंह, पत्रकार अरुण कुमार, दशरथ विद्यार्थी, प्रदीप शरण, प्रियरंजन राय, शमीम मंसूरी, पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, संजय केशरी एवं पूर्व पार्षद कृष्ण प्रसाद केशरी सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।शोक संतप्त परिवार के प्रति सभी ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

