बक्सर,16 सितंबर,( विक्रांत) भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आज अपनी एकदिवसीय यात्रा पर बक्सर जिले के डुमरांव पहुंचे । उन्होंने नगर भवन मे डुमरांव के विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह के पांच वर्षो के कामकाज की रिपोर्ट का लोकार्पण किया ।

लोकार्पण के दौरान राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह यादव, माले के जिला सचिव नवीन कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष डा.मनोज कुमार पांडेय, सीपीआई के जिला सचिव जीतेन्द्र सिंह, वीआईपी के जिला अध्यक्ष प्रभुनाथ चौधरी, वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू चौधरी, राजद के जगनारायण यादव. नागेन्द्र सिंह. रामेश्वर सिंह,मनोज यादव, संतोष भारती, सीपीआई के उपेन्द्र कुशवाहा, नागेन्द्र मोहन सिंह, राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां सहित इण्डिया गठबंधन के अन्य कई नेताओं ने सम्बोधित किया वक्ताओं ने अपने संबोधन में बदलो सरकार, बदलो बिहार और वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारा को उछाला। इस मौके पर भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी के सदस्य समकालीन लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर भी मौजूद थे । माले के राष्ट्रीय महासचिव सहित महागठबंधन के आगत नेताओं का विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया । माले के राष्ट्रीय नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता के बीच अपने कामकाज का हिसाब दें और जनता उनसे यह मांग करे. यह लोकतंत्र की खूबसूरती है, नागरिकों का अधिकार है अपने जनप्रतिनिधि से काम काज का हिसाब मांगना.इसे और भी मजबूत करना है ।

