समस्तीपुर, 7 दिसंबर (मोहम्मद जमशेद) ताजपुर बाजार में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान ने इस बार बड़ा रूप ले लिया है।

सड़क किनारे से सिर्फ फूटपाथी दुकानदार और झुग्गी-झोपड़ी ही नहीं, बल्कि रसुखदारों द्वारा किए गए पक्के निर्माण भी हटाए गए। अक्सर देखा जाता है कि प्रशासन “बाद में” का बहाना बनाकर दबंगों के निर्माण को छोड़ देता है, लेकिन इस बार कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है।इधर, भाकपा माले ने अभियान पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि उजाड़ने से पहले फूटपाथी दुकानदारों और झुग्गी-झोपड़ी वासियों को वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराई जाए।

साथ ही मोतीपुर बाईपास, दरगाह रोड, आलूमंडी रोड, योगियामठ रोड सहित सभी जर्जर सड़कों और गुणवत्तापूर्ण नाले के निर्माण को अविलंब शुरू करने की मांग की गई है।भाकपा माले ने 10 दिसंबर को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष कार्यालय अवधि में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह जानकारी प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने भूमिहीन परिवारों के लिए वासभूमि, निःशुल्क होल्डिंग रजिस्ट्रेशन, टोटो-टेम्पू स्टैंड, रहिमाबाद–एनएच बाईपास रोड तथा नवनिर्मित सड़क-नाला टूटने की जांच की भी मांग की।जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं ने कहा कि भाकपा माले पक्षपातपूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान का सख्त विरोध करेगी।

