तेज रफ्तार ने ली ‘दुल्हन के चाचा’ की जान: मोबाइल पर बातें करते बस ड्राइवर ने उड़ा दी बारातियों से भरी बस, 1 की मौत, 32 घायल

पटना, 01 दिसम्बर (पटना डेस्क) नालंदा में सोमवार सुबह हुए दिल दहला देने वाले हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस की छत पर बैठे दुल्हन के चाचा सिदेश्वर प्रसाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे हवा में उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरे। हादसे में 32 से अधिक बाराती घायल हो गए। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर–रजौली मार्ग पर हुई।


घायलों ने बताया कि हादसे के वक़्त बस की रफ्तार 80 से ऊपर थी और ड्राइवर एक हाथ से बस चलाते हुए दूसरे हाथ से मोबाइल पर बात कर रहा था। सीटें एक-दूसरे पर चढ़ गईं और कई बाराती खिड़की तोड़कर बाहर निकले। मृतक सिदेश्वर प्रसाद नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भैरो विगहा के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे।
दुर्घटना के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः नशे में होने की शिकायतों की जांच कर रही है।
बाराती सत्येंद्र कुमार ने कहा, “ड्राइवर बार-बार मोबाइल पर बात कर रहा था। हमने मना भी किया, पर वह नहीं माना।”
घायल शोभा देवी ने बताया, “एक जोरदार धमाका हुआ और कुछ समझ नहीं आया। मेरा पैर सीट के नीचे दब गया था। शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।”
वहीं मनीता देवी का आरोप है कि “ड्राइवर ने शादी में शराब पी रखी थी और बस को शुरू से ही बेकाबू स्पीड में चला रहा था।”
खुशियों की रात एक लापरवाह ड्राइवर की वजह से मातम में बदल गई, और अब पूरा गांव शोक में डूबा है।

More From Author

‘सेफ ड्राइव’ लिखे ट्रक ने लगाई मौत की दौड़! मोतिहारी में बेकाबू रफ्तार ने चार गाड़ियाँ रौंदी, पाँच की मौत, आठ घायल

संसद सत्र की शुरुआत पर ‘ड्रामा बनाम डिलीवरी’ की जंग, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:39 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 57 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 40% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm