गोपालगंज, 30 सितम्बर (ऊषा मिश्रा) जिले के थावे थाने के सिवान गोपालगंज एनएच 531पर मंगलवार की दोपहर इटवा पुल पर ट्रक और बाइक की जोड़दार टक्कर में थावे माता मंदिर दर्शन कर लौट रही युवती की घटना स्थल पर हो गई। जबकि एक युवती सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। मृत युवती सीवान जिले के महाराजगंज थाने के बलिया गांव की रामेश्वर प्रसाद की 26 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी है।

जो अपने चचेरे भाई के साथ दो बहन बाइक पर सवार होकर थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने आईं थीं। दुर्गा मंदिर से पूजा अर्चना कर लछवार दुर्गा में जाने के दौरान इटवा पुल पर मीरगंज से आ रही तेज़ गति से ट्रक और थावे तरफ से जा रही इनकी बाइक की जोड़दार टक्कर हो गई।

जिससे सड़क दुर्घटना में युवती प्रियंका कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और बाइक सवार अंशु कुमारी और विकास कुमार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थावे पुलिस ने घटना स्थल से युवती की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एबुलेंस से सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना स्थल से ट्रक और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया।

घटना का कारण ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। वही युवती की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष वरूण कुमार झा ने बताया की युवती की शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वही परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश की जा रही है।

