दही-चूड़ा की थाली में पकने लगी सियासी खिचड़ी: कुशवाहा के विधायक बीजेपी भोज में, बिहार की राजनीति में भूचाल

पटना, 17 जनवरी (पटना डेस्क) मकर संक्रांति के साथ ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दही-चूड़ा भोज अब सिर्फ पर्व का हिस्सा नहीं, बल्कि सियासी संकेत बनता दिख रहा है। शुक्रवार को इसकी बानगी तब दिखी जब उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दही-चूड़ा भोज में शामिल नजर आए।

खास बात यह रही कि यही विधायक हाल ही में कुशवाहा की लिट्टी-चोखा पार्टी से नदारद थे।14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई, लेकिन सियासी दावतें 12 जनवरी से ही शुरू हो गई थीं, जो 16 जनवरी तक चलीं। शुक्रवार को नितिन नबीन के पटना स्थित आवास पर आयोजित भोज से जो तस्वीर सामने आई, उसने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। आरएलएम के विधायक रामेश्वर महतो, माधव आनंद और आलोक सिंह वहां मौजूद दिखे। रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लिखा कि उन्हें इस भव्य भोज में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, आरएलएम के चार में से तीन विधायक अपने सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा से नाराज बताए जा रहे हैं। आरोप है कि कुशवाहा ने परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए अपने बेटे दीपक प्रियदर्शी को आगे बढ़ाया। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये विधायक अलग गुट बनाकर बिहार की राजनीति की तस्वीर बदल देंगे।

More From Author

पटना हॉस्टल कांड से हिली सरकार: छात्रा की संदिग्ध मौत पर SIT जांच, सड़कों पर उबाल

पटना की सड़कों पर इतिहास के नाम, पार्कों में विरासत की झलक, नगर निगम के फैसले से बदली पटना की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:28 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm