
पटना, 16 जनवरी (पटना डेस्क) सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मकर संक्रांति पर आयोजित दही-चूड़ा भोज के दौरान का बताया जा रहा है।

वायरल क्लिप में तेज प्रताप यादव मंच पर गा रही सिंगर को वल्गर गाना गाने से रोकते नजर आ रहे हैं। वे साफ शब्दों में कहते हैं कि यहां फूहड़ गीत नहीं, भगवान का भजन गाइए।दरअसल, मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी चल रही थी। इसी दौरान एक महिला सिंगर लगातार गीत गा रही थी। गाने के बोल सुनते ही तेज प्रताप ने हस्तक्षेप किया और गाना बंद कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ वाला गाना गाओ, भगवान कृष्ण का भजन सुनाओ, सिर्फ यादव जी वाला गाना मत गाओ।इस कार्यक्रम में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बेटे से कोई नाराजगी नहीं है और परिवार एकजुट है। यह वीडियो अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

