पूर्णिया, 24 सितंबर (राजेश कुमार झा) आज माता की चतुर्थकम कुष्मांडा रूप की पूजा होती है.पूरा वातावरण पूजामय हो चुका है.शिल्पकार माता की प्रतिमा का बनाने में व्यस्त है.बड़े बड़े पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चारों तरफ रौशनी की जगमगाहट दिखने लगी है. पंडालों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.हर कोई माता की एक झलक देखने को बेताब हो रहे है.लेकिन दूसरी तरफ जिला प्रशासन भी दुर्गापूजा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर चुके है.चप्पे चप्पे में सुरक्षाबलों की तैनाती की जा चुकी है.

हर आने जाने वालों पर पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का सही तरह से पालन किया जा रहा है या नहीं.इसके लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती में सभी पूजा पंडालों की सघन जांच की जा रही है.ताकि भीड़ में किसी भी तरह की कोई परेशानी किन्हीं को भी नहीं हो. भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पूर्णिया पुलिस भी सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैद है.सभी पूजा पंडालों एवं उसके आसपास भीड़ में मनचलों एवं स्नेचरों से निपटने के लिए सादे लिबास में पुलिस की तैनाती का भी इंतजाम किया जा चुका है.जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी है.अगर आपको किसी भी तरह की कोई भी अफवाह की जानकारी मिलती है तो अविलंब नजदीक के थाने,कंट्रोल रूप, जिलापदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित किसी भी वरीय पुलिस अधिकारी को संपर्क कर सकते है.

