पूर्णिया, 26 सितंबर (राजेश कुमार झा) शहर में ट्रैफिक नियम की हो रही घोर लापरवाही से किसी बड़े दुर्घटना को निमंत्रण दिया जा रहा है.शहर के सभी चौक चौराहों पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते हुए दिख जायेंगे. अगर इस पर कड़ाई से पालन नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है.बताते चलें कि जेल गेट के सामने ट्रैफिक बैरिकेटिंग होने के बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों वाहन बैरिकेटिंग को नजरअंदाज करते हुए गलत साइड से निकलते है.

जिस दिन ट्रैफिक पुलिस रही,उस दिन तो सही रहता है.लेकिन ट्रैफिक पुलिस के हटते ही फिर से सैकड़ों वाहन बैरिकेटिंग को नजरअंदाज कर देते है.ऐसा अमूमन सभी चौक चौराहों पर प्रतिदिन देखा जाता है.वाहन चालकों का दुस्साहस देखिए कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने में अपनी शान समझते है.बताते चलें कि बीते रात जेल गेट के सामने तकरीबन साढ़े सात बजे एक कार और बस अचानक आमने सामने आ गई.अगर बस वाले की समझदारी से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.
आए दिन वाहन चालकों एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ तू तू मैं मैं की स्थिति होते रहती है
बताते चलें कि ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद वाहन चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते है.आए दिन शहर के भीड़ भार वाले चौक चौराहों पर वाहन चालकों एवं ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ तू तू मैं मैं की स्थिति होते रहती है. इसलिए ट्रैफिक नियमों का जब तक कड़ाई से पालन नहीं होगा,तब तक स्थिति नहीं सुधरेगी.

