मोतिहारी, 11 सितंबर (राजेश झा) बिहार राज्य किसान सभा का पश्चिम चंपारण जिले में गांव तथा पंचायत सम्मेलनों का दौर जारी है ।इसी क्रम में बैरिया अंचल के बरगछिया पूर्वी बैरिया पंचायत तथा बरगछिया पश्चिम तधवा नंदपुर पंचायत का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि पश्चिम चंपारण में वर्षा नहीं होने से बड़े पैमाने पर धान तथा गन्ना फसल पर भी सुखाड़ का भारी असर पड़ा है।किसान सभा ने पश्चिम चंपारण को सुखाग्रस्त घोषित करने के लिए कई बार जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया है। लेकिन पश्चिम चंपारण को सुखाग्रस्त घोषित किया गया। कुछ प्रखंडों में डीजल अनुदान की शुरुआत की गई। लेकिन उसे भी बंद कर दिया गया।यह किसान विरोधी नजरिया सरकार तथा जिला पदाधिकारी की दर्शाती है।

उन्होंने किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3150 रुपए तथा गन्ना का 550 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने मोदी सरकार तथा बिहार की डबल इंजन की सरकार को चुनाव आयोग के सहारे किसानों,खेत मजदूरों, दलितों,नौजवानों तथा अल्पसंख्यकों के वोटों की चोरी करके 2025 का विधान सभा चुनाव जीतना चाहती है।उन्होंने किसानों को अपनी वोट चोरी से रक्षा करने के लिए सतर्क रहते हुए सड़कों पर उतरना होगा।सम्मेलन को किसान सभा के बैरिया अंचल सचिव सुनील यादव सरपंच,किसान नेता संजय राव,हरिओम यादव,अशर्फी पटेल,हरिशंकर यादव आदि ने संबोधित किया।
सर्व सम्मति से बरगछिया पश्चिम के अवधेश पाण्डेय ,सचिव अशर्फी पटेल निर्वाचित हुए । बरगछिया पूर्वी के अध्यक्ष हरिशंकर यादव तथा सचिव हरिओम यादव तथा खेंहर राव लौकरिया के अध्यक्ष रामप्रकाश चौबे तथा सचिव निखिल कुमार चुने गए।

