नया वोटर कार्ड, नई पहचान, डबल फोटो–क्यूआर कोड से बदलेगा मतदान का चेहरा

नई दिल्ली, 24 जनवरी ( अशोक “अश्क”) निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। पुराने वोटर कार्ड की तुलना में अब नए डिजाइन वाले ईपीआईसी कार्ड को ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जा रहा है। नए कार्ड में मतदाता की डबल फोटो, क्यूआर कोड और भारत का नक्शा शामिल किया गया है, जिससे पहचान की प्रक्रिया और आसान हो सकेगी।नए वोटर कार्ड में पहली फोटो पासपोर्ट साइज की होगी, जबकि दूसरी फोटो थोड़ी छोटी रहेगी। दोनों के नीचे भारत का नक्शा अंकित होगा।

आयोग के चिन्ह के नीचे एक जगह ईपीआईसी नंबर दर्ज रहेगा, जबकि कार्ड के पीछे की ओर भी ईपीआईसी नंबर, क्यूआर कोड और विधानसभा क्षेत्र का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही मतदाता से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।अब ड्राइविंग लाइसेंस की तर्ज पर वोटर कार्ड सीधे डाक के माध्यम से मतदाता के घर भेजे जा रहे हैं। पहले यह कार्ड तहसील या बीएलओ के जरिए वितरित किए जाते थे। आयोग के आदेश पर व्यवस्था में यह बड़ा बदलाव किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से पहले नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता थे, जो छह जनवरी के बाद घटकर 27.63 लाख रह गए हैं।

नए मतदाताओं के फोटोयुक्त पहचान पत्र तेजी से तैयार किए जा रहे हैं।हर महीने दो से तीन हजार लोग डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। इसी बीच 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को आरबीएस कॉलेज के राव कृष्ण पाल सिंह सभागार में मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को नए वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे, जबकि 3696 बूथों पर मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।

More From Author

हाड़ कंपाती ठंड में बना गरीबों का मसीहा, 102वीं कर्पूरी जयंती पर राजू सहनी ने बांटे हजारों कंबल

लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, 58 अंचलाधिकारियों को नोटिस, कार्रवाई के संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:58 am, Mar 22, 2026
temperature icon 22°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 37% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1012 mb 0 cm