
पटना, 01 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार में नए साल शं 2026 की दस्तक के साथ युवाओं के लिए रोजगार की बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत राज्य सरकार विभिन्न नामी कंपनियों में 25 हजार युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर देगी। योजना के अनुसार मार्च 2026 तक 5 हजार युवाओं को, जबकि अप्रैल से दिसंबर तक 20 हजार युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा। बिहार सहित दूसरे राज्यों की 50 से अधिक कंपनियों ने इस कार्यक्रम में रुचि दिखाई है।

इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 4 से 6 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि दी जाएगी।इसी के साथ नए साल में सरकारी नौकरी की भी बंपर सौगात मिलने वाली है। राज्य में 1.5 लाख रिक्त पदों को भरने के लिए विभिन्न संस्थाओं और आयोगों को अनुशंसा भेज दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और प्रारंभिक परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020 से 2025 के बीच 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जा चुका है।

साल में 30 हजार से अधिक सिपाही की बहाली विभिन्न चरणों में होगी। इसमें पुलिस, मद्य निषेध, जेल, वन और परिवहन विभाग के पद शामिल हैं। शिक्षा विभाग में करीब 30 हजार शिक्षक और साढ़े पांच हजार लाइब्रेरियन की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग में 26-हजार डॉक्टर, नर्स स्टाफ बहाली होगी।

