नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर सामूहिक शपथ, समस्तीपुर में जन-आंदोलन को मिली नई ऊर्जा

समस्तीपुर, 18 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों और आमजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, सामाजिक विघटन, पारिवारिक टूटन तथा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर हानियों पर विस्तार से जागरूक किया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और समाज में नशा-मुक्ति का संदेश फैलाएँ।


कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार, नजारत उप समाहर्त्ता रजनीश कुमार राय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक कर नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी सामूहिक शपथ ग्रहण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंगनवाड़ी केंद्रों और जीविका समूहों द्वारा भी कई स्थानों पर नशा-मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित हुए।
जन-भागीदारी से सम्पन्न इन गतिविधियों ने जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चल रहे अभियान को नई गति प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँगे।

More From Author

ठंड और कोहरे में सुरक्षित ट्रेन संचालन ले लिए समस्तीपुर मंडल ने शुरू किया ‘विंटर सेफ्टी ड्राइव’

कतरनी चावल के उत्पादन में वृद्धि और प्रसार के लिए बीएयू में किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:24 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Sunny
Humidity: 50 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 9 mph 42% 1016 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 51% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm