पटना, 23 अक्टूबर (पटना डेस्क) कायस्थ समाज के लोगों ने गुरुवार को कलम-दावात के प्रणेता भगवान चित्रगुप्त की श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा की। शहर के अम्बेर पंचअंगनमा में चित्रांश चेतना मंच की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान चित्रगुप्त की भव्य आराधना की गई। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान चित्रगुप्त की सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

पूजा में अरवा चावल और गुड़ का भोग लगाया गया, जिसे बाद में भक्तिभाव से सभी कायस्थ परिवारों ने ग्रहण किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, संयोजक लाला सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष अमित कुमार (उर्फ उदय), सचिव संदीपचंद्र निमियार (कन्हैया), कोषाध्यक्ष शशि सिन्हा मुन्ना सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रियदर्शी रंजन, अधिवक्ता सुशील कुमार और कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उल्लास का माहौल छा गया।

