नालंदा, 28 नवंबर (अविनाश पांडेय) महानंदपुर कोरई स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में आज संस्कार जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन जिलाधिकारी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त दीपक मिश्रा तथा उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

जिलाधिकारी ने आवासित बच्चों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। साथ ही पदाधिकारियों को विद्यालय परिसर में स्टेशनरी दुकान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को आवश्यक वस्तुओं के लिए बाहर न जाना पड़े।
विद्यालय में वर्तमान में 195 बच्चे आवासित हैं। इनके लिए चार टाइम भोजन व्यवस्था जीविका दीदी की रसोई के माध्यम से संचालित होगी, जिसमें 12 कुक दीदी, 2 सुपरवाइजर एवं 8 सफाई कर्मी दो शिफ्ट में कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जीविका परियोजना प्रबंधक, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीआरओ सहित विभिन्न विभागों एवं सीएलएफ की दीदीयां उपस्थित रहीं।

