नीट छात्रा दरिंदगी कांड में बड़ा खुलासा: 25 लोगों के लिए गए डीएनए सैंपल, हॉस्टल संचालिका का बेटा भी पुलिस रडार पर

पटना, 29 जनवरी (अविनाश कुमार) पटना में हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले में जांच तेज हो गई है। बुधवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हॉस्टल संचालिका के बेटे समेत 10 लोगों के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए एकत्र किए। अब तक इस सनसनीखेज मामले में कुल 25 लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। सभी नमूने मजिस्ट्रेट और एसआईटी की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से संग्रहित किए गए हैं। इनमें 15 लोग पटना और 10 जहानाबाद के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

एसआईटी ने इससे पहले पटना से लेकर जहानाबाद तक कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम सुराग जुटाने का दावा किया है। इसी क्रम में हॉस्टल के मकान मालिक मनीष रंजन के पैतृक गांव खरका, मखदुमपुर थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई, जहां से महत्वपूर्ण सामग्री जब्त हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मनीष की गतिविधियों की जानकारी जुटाई।जांच में सामने आया है कि मनीष रंजन और पीड़िता 5 जनवरी को जहानाबाद से पटना लौटे थे। एसआईटी दोनों के आवागमन और संपर्कों की कड़ियां जोड़ रही है। यह भी सामने आया है कि मनीष के कई सफेदपोश लोगों से संबंध थे। एसआईटी इन संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

इसके साथ ही पीड़िता की 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक की 11 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस दौरान वह किन लोगों से मिली और किन परिस्थितियों से गुजरी।

More From Author

पटना सिविल कोर्ट में खौफ का साया: बम धमकी के बीच हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, एक फरार

महिला डॉक्टर से गाली-गलौज मामले में दरभंगा के दरोगा निलंबित, वीडियो हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:53 am, Mar 22, 2026
temperature icon 23°C
Mist
Humidity: 69 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 37% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 30% 1012 mb 0 cm